NETWORK

Computer Network क्या है ? 3 Types of Network in hindi 2024


Computer Network क्या है ? 3 Types of Network 

What is computer network  and types of Network
What is computer network and types of Network

What is Computer Network? (Computer Network क्या है)

आज कंप्यूटर का अधिकांश उपयोग डाटा संचरण तथा आंकड़ों पर क्रिया करने में किया जाता है। कम्प्यूटर इन्हीं सूचनाओं  store करता है। एक कंप्यूटर में store डेटा को दूसरे  कम्प्यूटर द्वारा बांटने  संचार माध्यम की आवश्यकता होती है। 

एक कंप्यूटर से अधिक कंप्यूटर यदि किसी माध्यम से आपस में जुड़े होते हैं तो उन्हें Computer Network कहते हैं। कंप्यूटर आपस में तार द्वारा या बिना तार द्वारा जोड़े जाते हैं। आपस में जुड़े कंप्यूटर के समूह को Computer Network कहा जाता है, यदि आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकें।  नेटवर्क कंप्यूटर को आपस में सूचना , सन्देश , प्रोग्राम तथा संसाधनों की हिस्सेदारी करने का अवसर प्रदान करते हैं। 

Types of Network- नेटवर्क के प्रकार

Network अलग अलग types के होते है, जिनको हम उनके size और  area के आधार पर divide  करते है। एक Network मे कितने computer connect हो सकते है, उसके आधार पर divide करते है।  Network किसी एक room से लेकर पूरी दुनिया तक फैला हो सकता है।

» Computer Network को वैसे तो 3 types मे बांटा जाता है LAN,MAN और WAN.  इसके अलावा भी कुछ Network  है PAN और CAN. 

Local Area Network(LAN)

LAN का पूरा नाम Local Area Network है।  LAN सबसे easy Network है।  LAN Network का इस्तेमाल हम Office ,college मे करते है।  LAN Network का प्रयोग  दो या दो से अधिक Computers  को जोड़ने मे किया जाता है।  

विशेषतायें (Features)

  • लोकल एरिया नेटवर्क एक इमारत या लगभग 10 मीटर से 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में ही कार्य करता है। 
  • यह किसी एक office  के द्वारा उपयोग में लाया जाता है। 
  • लोकल एरिया नेटवर्क की लागत सामान्यतः कम होती है। 
  • इसके द्वारा संसाधनों की साझेदारी और आंकड़ो तथा सूचनाओं का आदान -प्रदान कर सकते है। 
  • इसके आंकड़ों के संचरण की गति 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड से 2 गीगाबाइट प्रति सेकंड तक होती है। 
  • इसमें डेटा संचरण में गलती की सम्भावना काफी कम होती है। 

Metropolitan Area Network(MAN)

MAN का पूरा नाम Metropolitan Area Network है।  यह Network Local Area Network(LAN) से बड़ा तथा Wide Area Network(WAN) से छोटा होता है। इस Network के द्वारा एक city को दूसरी city से जोड़ा जाता है। 

» इस नेटवर्क के द्वारा दो या दो से अधिक LAN नेटवर्क को जोड़ा जाता है।  यह college, office  को आपस मे connect  करने के लिए किया जाता है।  

विशेषतायें (Features)

  • मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क का भौगोलिक क्षेत्रफल (physical area) एक महानगर के बराबर हो सकता है। 
  • यह किसी एक संगठन एक शहर में फैले कई कार्यलयों को नेटवर्क द्वारा जोड़ने के उपयोग में लाया जाता है। 
  • मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क की लागत लोकल एरिया नेटवर्क की तुलना में अधिक होती है। 
  • यह किसी संस्था में आंकड़ों तथा सूचनाओं को आदान -प्रदान के उपयोग में लाया जाता है। 

Wide Area Network(WAN)

WAN  का पूरा नाम WideArea Network है। यह एक सार्वजनिक नेटवर्क है।  इनका physical area पूरा विश्व है। इसका कार्यक्षेत्र (work space) कई महाद्वीपों (continent) तक फैला है तथा यह एक देश के कंप्यूटरों को दुसरे देश के कंप्यूटरों से जोड़ने के उपयोग में लाया जाता है। हजारों किलोमीटर दूर स्थित कंप्यूटरों की networking को वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network) कहते हैं। वाइड एरिया नेटवर्क में दो या दो से अधिक लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network) को एक साथ जोड़ा जा सकता है। इंटरनेट इसी नेटवर्क का एक उदहारण है जो आज सबसे अधिक लोकप्रिय नेटवर्क है। 

विशेषतायें (Features)

» वाइड एरिया नेटवर्क में भौगोलिक क्षेत्र (Physical area)  की कोई सीमा नही होती है। 

    • इसमें नेटवर्क को स्थापित करने तथा प्रयोग में लाने में काफी लागत लगती है। 
    • इसमें डेटा के संचरण की गति 56 kilobyte/sec से 155 megabyte/sec तक होती है। 
    • इसमें डेटा प्राप्त करने में कुछ अधिक समय लगता है। 
    • इसमें Data Communication में गलती की सम्भावना लोकल एरिया नेटवर्क से अधिक होती है।  

Read More: Computer क्या है ? (what is computer?)कम्प्यूटर की परिभाषा (Definition of Computer) 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Computer Memory Full Forms – जो आपको होनी चाहिए पता 8 तरीक़े घर बैठे पैसे कमाने के Computer की ऐसी full forms जो आपको होनी चाहिए पता
Computer Memory Full Forms – जो आपको होनी चाहिए पता 8 तरीक़े घर बैठे पैसे कमाने के Computer की ऐसी full forms जो आपको होनी चाहिए पता
Computer Memory Full Forms – जो आपको होनी चाहिए पता 8 तरीक़े घर बैठे पैसे कमाने के Computer की ऐसी full forms जो आपको होनी चाहिए पता
Computer Memory Full Forms – जो आपको होनी चाहिए पता 8 तरीक़े घर बैठे पैसे कमाने के Computer की ऐसी full forms जो आपको होनी चाहिए पता